अक्षय ने पत्नी ट्विंकल को लेकर खुलासा किया कि शादी की पहली रात को ही वे समझ गए थे कि वे उससे लड़ाई में कभी नहीं जीत पाएंगे. बेडरूम में हमारी फाइट अक्सर होती है लेकिन जीत ट्विंकल की ही होती है. बता दे की जब ट्विंकल की फिल्म मेला रिलीज होने वाली तब अक्षय ने ट्विंकल को शादी के लिए प्रपोज किया था. उस वक्त ट्विंकल का जवाब था कि यदि फिल्म फ्लॉप हुई तो वे शादी करेंगे. फिल्म फ्लॉप हो गई और दोनों ने शादी कर ली.
अक्षय और ट्विंकल की पहली मुलाकात एक फोटोशूट के दौरान हुई थी। एक इंटरव्यू में अक्षय ने बताया था कि वे पहली नजर में ही ट्विंकल को अपना दिल दे बैठे थे। फिल्म 'इंटरनेशनल खिलाड़ी' की शूटिंग के दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा।